शाहजहांपुर: महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है: चारु चौधरी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी गुरुवार को एक दिवसीय भ्रमण पर शाहजहांपुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बेटियों के हित में संचालित सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की तथा महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।