बारां: कोयला के 33/11 केवी सब स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक ठप रही बिजली आपूर्ति
Baran, Baran | Jul 27, 2024 बारां तहसील क्षेत्र के कोयला कस्बे के 33/11 कैवी सब स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार सुबह ब्लास्ट होने से कोयला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की बिजली 8 घंटे से ठप रही। जिसकी वजह से पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से विद्युत सप्लाई 11 बजे से शाम 7:0 बजे तक बाधित रही।