बिंदकी: पिलखनी मोड़ के समीप ट्रक की टक्कर से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे में पिलखनी मोड़ के समीप मंगलवार व बुधवार की मध्य रात करीब 12 बजे ट्रक की टक्कर से चंद्र प्रकाश उर्फ कल्लू प्रजापति उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी नौगवा गौतम थाना महराजपुर जनपद कानपुर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।