पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में संत समाज, पुजारियों, आश्रम प्रबंधकों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक संपन्न
शुक्रवार को 4 बजे सर्किट हाउस अमरकंटक में संत समाज, पुजारियों, आश्रम प्रबंधकों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के सीईओ डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव ने की। डॉ. श्रीवास्तव ने मंदिरों के इतिहास और धार्मिक महत्व के दस्तावेजीकरण, धार्मिक आयोजनों की पूर्व सूचना तथा आयोजन समितियों में प्रशासन की सहभागिता पर जोर दिया।