ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के बड़ी खारी में नदी में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत
पुलिस ने बताया कि पपौंध थाना क्षेत्र के बड़ी खारी में दोस्तो के साथ नहाते समय सोन नदी में डूबने से एक 17 साल के किशोर की मौत हो गई है।घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पानी से बाहर निकलवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।मामले में मर्ग कायम कर बुधवार दोपहर 12 बजे से पुलिस जांच कर रही है।