पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस ने तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में लूट कांड मामले में पांच मुख्य अपराधियों को किया गिरफ्तार
पूर्णिया एसपी उपेंद्रनाथ बर्मा ने अपने कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि बीते दिनों तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में हुए लूट कांड में शामिल पांचो मुख्य अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अपराधियों के पास से कोई भी ज्वैलरी बरामद नहीं हुई है। अपराधियों के पास से बरामद दो मोबाइल एवं एक पीएनबी बैंक का चेक बुक बरामद हुआ है।