हुज़ूर: राजधानी के सुभाष फाटक पर दर्दनाक हादसा खड़े लोडिंग वाहन में बाइक से 21 वर्ष युवक की मौत
Huzur, Bhopal | Jul 12, 2026 एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित सुभाष फाटक के पास रविवार शाम तेज रफ्तार एक बाइक खड़े ऑटो लोडिंग वाहन में पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 21 वर्षीय युवक रघुराज ठाकुर की मौके पर गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।