टैक्सी के वायरल वीडियो ने उड़ाए होश, छत पर ट्रक जितना सामान, 7 की क्षमता, टैक्सी में 16 सवारियां!
सोशल मीडिया पर एक टैक्सी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टैक्सी की छत पर भारी सामान लदा दिखाई दे रहा है और अंदर भी क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने का दावा किया जा रहा है।
वायरल दावे के मुताबिक, टैक्सी दिल्ली से देहरादून तक पहुंची। बताया जा रहा है कि दिल्ली में इसे रोका भी गया था, लेकिन कथित तौर पर 2 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया गया।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बच्चों समेत कुल 16 लोग टैक्सी में सवार थे, जबकि वाहन केवल 7 यात्रियों के लिए अधिकृत है। ऐसे में सवाल है कि अगर रास्ते में कोई बड़ा हादसा हो जाता, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?
#Dehradun #Uttarakhand #Taxi #Overloading #RoadSafety #ViralVideo #TrafficSafety #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Oct 7, 2026