सिरोही: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के दौरे को लेकर बैठक, 15 अप्रैल को जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे
Sirohi, Sirohi | Apr 11, 2026 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के 15 अप्रैल को प्रस्तावित सिरोही दौरे को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने की, जबकि राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी की उपस्थिति रही। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 15 अप्रैल को सिरोही में विधायक जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करे