चैनपुर: नाली सफाई के नाम पर पैसा निकला तो आखिर गया कहां? पीपल चौक में घुटनों तक पानी, ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान
पंचायत विकास और नाली सफाई के नाम पर राशि खर्च होने के दावों के बीच चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीपल चौक की तस्वीर प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। बारिश होते ही नालियां जाम हो गईं और पानी सड़कों से होकर लोगों के घरों में घुस गया। हालात इतने बदतर हैं कि जिन नालियों की सफाई की जिम्मेदारी पंचायत की है, उन्हें अब ग्रामीण खुद साफ करने को मजबूर हैं