बौंसी: मंदार महोत्सव सह बौंसी मेले की तैयारियों को लेकर वन विभाग आईबी में बैठक का किया गया आयोजन, मंत्री और सांसद हुए शामिल
Bausi, Banka | Dec 7, 2024 मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला की तैयारियों को लेकर शनिवार करीब 2 बजे मंदार स्थित वन विभाग के आईबी में डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक के दौरान भवन निर्माण मंत्री जयंत कुशवाहा, बांका सांसद गिरिधारी यादव, विधायक सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला को किस प्रकार बेहतर किया जाए, इस पर चर्चा की गयी।