शिवपुरी नगर: मनियर: रहने को दी थी छत, अब कब्जा जमाए बैठी महिला; खाली कराने पर केस की धमकी
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनियर बीज गोदाम के पीछे रहने वाली एक महिला ने अपने घर पर अवैध कब्जे और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत शुक्रवार की दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी जान-पहचान की एक महिला पिछले दो साल से उसके घर में रह रही है और अब घर खाली करने के नाम पर विवाद और गालियां देती है।