कांके: रांची में सर्वजन पेंशन के लाभार्थियों को नवंबर माह की किस्त का भुगतान किया गया
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2025 सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को नवंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, श्री मंजूनाथ भजन्त्री निर्देशानुसार राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत जिले में कुल 2 लाख 22 हजार 669 लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गयी है।