केतार: ओम नारायण गुप्ता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी महेंद्र पासवान गिरफ्तार, चार दिन में पुलिस ने भेजा जेल
Ketar, Garhwa | May 26, 2026 केतार थाना क्षेत्र में चर्चित ओम नारायण गुप्ता आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपी महेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। महेंद्र पासवान को केतरी गांव से गिरफ्तार किया गया है।उल्लेखनीय है कि बीते 20 मई को केतार (पालनगर) निवासी ओम नारायण गुप्ता अपने घर में दोपहर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया था।