देहरादून: मसूरी में मॉक ड्रिल अभ्यास का किया गया आयोजन,मसूरी में संचालित रोप वे इमरजेंसी के लिए किया गया अभ्यास
मसूरी में संचालित रोप वे इमरजेंसी के लिए संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया गया। मसूरी के उपजिलाधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी और राष्ट्रीय आपदा मोचल बल के असिस्टेंट कमांडेट अजय पंत के नेतृत्व में मसूरी गन हिल रोप वे में रेस्क्यू अभियान का परीक्षण किया गया। इस दौरान रोपवे में फंसे लोगों को रस्सी के सहारे पहाड़ी पर उतारा गया।