देहरादून: पथरीबाग देहरादून क्षेत्र में लगे बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
देहरादून के पथरीबाग क्षेत्र में स्थित एक खंभे में भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में देर रात्रि अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को दी जिसके बाद बिजली आपूर्ति रोककर काफी समय बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया गया। फिल्हाल आग किस वजह से लगी इसका अबतक पता नहीं चल पाया है।