देहरादून: बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने बीजेपी मुख्यालय, देहरादून में कहा- कांग्रेस के पास कहने और करने के लिए कुछ नहीं है
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमने ने कांग्रेस की ओर चारधाम यात्रा को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया है। कमलेश रमन का कहना है कि सरकार चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बावजूद इसके कांग्रेस का सरकार पर आरोप लगाना गलत है।