देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 16 दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या दुगनी हुई है और आने वाले दिनों में यात्रा को लेकर कोई दिक्कतें न आए इस पर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है।