शाहजहांपुर के सिधौली क्षेत्र में एक युवती ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और ब्लैकमेल कर ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि लखीमपुर खीरी निवासी आरोपी ने गुप्त रूप से उसके निजी वीडियो और फोटो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।