भदेसर: चित्तौड़गढ़ के कन्नौज में सरकारी कर्मचारी के घर में भीषण आग, सोफा-टीवी से लेकर नकदी तक जली, करीब 9 लाख का नुकसान
शैलेंद्र जैन ने मंगलवार रात 8 बजे बताया कि कन्नौज कस्बे के गाडरी मोहल्ले में पंचायत समिति निंबाड़ा में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बालू खटीक के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय बालू खटीक ड्यूटी पर थे, जबकि उनकी पत्नी और पुत्र खेत पर कृषि कार्य के लिए गए थे। दोनों पुत्रियां दूसरे मकान में थीं। सूचना पर आदित्य सीमेंट सावा, शंभूपुरा से फायर ब्रिगेड पहुंची