हरदा: हरदा कलेक्टर के सख्त निर्देश: गेहूं उपार्जन में किसानों को परेशानी न हो, लेट आने वाले अफसरों की कटेगी सैलरी
Harda, Harda | Apr 27, 2026 आज 27 अप्रैल 3 :30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में जिले में किसानों की सुविधा और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के दौरान किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए।