कानपुर: सेन पश्चिम पारा के घुरवा खेड़ा में तालाब किनारे युवक का शव मिलने के प्रकरण में एसीपी ने दी जानकारी
सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के ग्राम घुरवाखेड़ा में तालाब किनारे 40 वर्षीय ग्राम नगुआ के रहने वाले लक्ष्मण का शव मिलने के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और उसे मिर्गी के दौरे आते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई होगी।