कानपुर: अस्पताल घाट में गंगा पार क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने पकड़ा मगरमच्छ, वन विभाग को दी सूचना
अस्पताल घाट में गंगा पार क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने देखा की एक मगरमच्छ गंगा किनारे कुत्ते को मुंह में दबाए हुए है, जिसके बाद लड़कों ने बहादुरी दिखाते हुए 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और इसके बाद वन विभाग को सूचना दी।रवि निषाद ने जानकारी दी की सभी ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ लिया है। पिछले कई दिनों से 4 से 5 मगरमच्छ गंगा किनारे देखे जा रहे है