धमदाहा: नीरपुर पंचायत के कसमरा गांव में स्थित पंचायत सरकार भवन 5 वर्षों से अधूरा पड़ा, लोगों में बढ़ रहा है आक्रोश
धमदाहा प्रखंड के नीरपुर पंचायत के कसमरा गांव में स्थित पंचायत सरकार भवन 5 वर्षों से निर्माणाधीन है जिस कारण यह नशेड़ियों का अड्डा बनकर रह गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इसका निर्माण में शुरू हुआ था जिसके बाद हम पंचायतवासी काफी खुश थे कि अब हमलोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं का लाभ के लिए प्रखंड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।