सूरतगढ़: भूखंड क्रेताओं ने पट्टे जारी करने और अवैध मिट्टी खनन रोकने की मांग उठाई, पालिका-प्रशासन को दिया ज्ञापन
सूरतगढ़ में किशनपुरा अंडर ब्रिज के पास वर्ष 2018 में नगर पालिका द्वारा बेचे गए भूखंडों के क्रेताओं ने उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी को मंगलवार शाम ज्ञापन सौंपा। क्रेताओं ने 7 वर्ष बाद भी पट्टे जारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही कॉलोनी में हो रहे अवैध मिट्टी खनन को रोकने और खसरे की तरमीम कर भूमि का सीमा ज्ञान करवाने की मांग की।