आज़मनगर: आजमनगर: कदवा पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान में हत्या के प्रयास के एक आरोपी समेत कुल नौ को किया गिरफ्तार
कदवा थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान में आठ और हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। यह मामला मंगलवार की रात साढ़े दस बजे का हैं । पुलिस ने बुधवार को दिन के बारह बजे इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।