मानपुर: बांधवगढ़ में मृत चीतल को कुत्तों ने नोचा, वन्यजीव प्रेमियों ने जताई चिंता, क्षेत्र संचालक ने दिए जांच के आदेश
Manpur, Umaria | May 22, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र मे कुत्तो द्वारा एक मृत चीतल को खाते और नोचते हुए देखे जाने का मामला सामने आया है।इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग मे हड़कंप मच गया।क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच के निर्देश दिए हैं।यह घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी पर्यटन जोन की बताई जा रही है।