मंगलवार दोपहर 2 बजे पाढर मंडल में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने बैतूल से अयोध्या जी तक निकली ऐतिहासिक पदयात्रा के संयोजक श्री धनंजय सिंह ठाकुर एवं श्री केशो मोरले का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक गंगा उइके ने दोनों पदयात्रियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके अद्भुत संकल्प की सराहना की।