निवाली: निवाली के ग्राम भूरापानी में अधूरा पुल बना परेशानी का सबब, अधिकारियों से समाधान की मांग
ग्राम पंचायत भूरापानी में लगभग डेढ़ साल पहले शुरू हुआ पुलिया निर्माण आज तक अधूरा पड़ा है।जिसे लेकर ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाई जानी थी, लेकिन अब ये अधूरा निर्माण लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन चुका है। ग्रामीणों ने बताया जा रहा है कि इस पुलिया निर्माण के राशि भी निकाली जा चुकी है। बावजूद इसके काम अधुरा होना बताया है।