लुणी: बोरानाडा में अज्ञात कारणों से हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग,कीमती सामान जल कर हुआ राख।
Luni, Jodhpur | Mar 21, 2024 बोरानाडा में स्थित एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से बुधवार को आग लग गई जिससे लाखो रुपए का सामान जल गया।जानकारी के अनुसार आज दोपहर को अचानक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।फायर इंचार्ज हेतराम ने बताया कि,करीब एक दर्जन दमकलों ने फेरे लगा कर आग पर काबु किया।आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है |