लुणी: लूणी कस्बे के सुखी झाड़ियां में लगी आग,मुश्किल से पाया आग पर काबू।
Luni, Jodhpur | Mar 20, 2024 लूणी कस्बे के धाँधिया मार्ग पर सुखी झाड़ियो में मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया तथा लगभग 15 से 20 बीघा क्षेत्र में चौतरफा फेल गई वहीं सूचना के बाद पुलिस,स्थानीय ग्रामीण और दो दमकलें घटना स्थल पहुंची। साथ ही जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर आग को बुझाया।गनीमत यह रही कि,आगजनी से कोई नुकसान नहीं हुआ।