कासगंज: तहसील कासगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू महात्मा टिकैत ने SDM संजीव कुमार को ज्ञापन दिया
ज्ञापन में प्रदेश के किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों से जुड़ी गंभीर समस्याओं को उठाया गया। यूनियन ने मुरादाबाद टोल प्लाजा पर किसानों के साथ हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। यूनियन का आरोप है कि इस घटना में निर्दोष किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।