बाराचट्टी: पुलिस ने नैनसागर मांझी टोला से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नैनसागर मांझी टोला से बाराचट्टी थाने कीे पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने गुरुवार को शाम 6:00 बजे बताया कि नैनसागर से हत्या के आरोपी बबलू मांझी पिता रामदेव मांझी उर्फ चूहा मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।