ज्ञानपुर: ऊंज में 1611 लीटर अवैध शराब का किया गया विनष्टिकरण
ऑपरेशन क्लीन" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में थाना ऊंज में पंजीकृत मुकदमे में जब्त 1611 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण कराया गया। यह कार्रवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के आदेश पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा गठित टीम की निगरानी में की गई।