ज्ञानपुर: उगापुर में लुक छुपकर रह रहा जिला बदर अपराधी, चेकिंग के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में लगी गोली
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश में जिला बदर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। उसी के क्रम में बुधवार की रात औराई थाना क्षेत्र के उगापुर इंद्रमणि तिवारी के लाइन के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान जिला बदर अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक नाजायज तमंचा जिंदा खोखा भी बरामद किया है।