ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव पर सर्विस लेन में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की हुई मौत
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के पड़ाव सर्विसलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार उमेश बिंद (30) की मौत हो गई। वह सुरियावां थाना क्षेत्र के कांतिरामपुर निवासी थे और वैवाहिक कार्यक्रम में मां को छोड़कर घर लौट रहे थे। पड़ाव स्थित एक कॉलेज के पास दुर्घटना हुई, जिसमें उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।