अशोक नगर: नकली बीज से बर्बाद हो सकती है पूरी फसल, जिले के किसानों के लिए कृषि विभाग दी बड़ी चेतावनी
अशोकनगर में खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए बुधवार सुबह 11 बजे महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास अमित भदौरिया ने किसानों से अपील की है कि धान, मक्का, सोयाबीन, उड़द और मूंग के बीज केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें। बीज खरीदते समय बैग पर लगे टैग और लॉट नंबर की जांच करें तथा पक्का बिल अवश्य लें।