सिराथू: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए देवीगंज में प्राइमरी स्कूल के स्टाफ और बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय देवीगंज प्रथम में प्रधानाध्यापक जुबैर अहमद के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली।इस दौरान छात्र छात्राओं ने हाथो में बैनर पोस्टर व तख्ती लेकर नारे लगाकर आस पास के लोगों को जागरूक किया।जिसमे अध्यापिका श्रेया द्विवेदी ने बच्चों को मतदाताओं को जागरूक करने वाले स्लोगन को सिखाया था।