कल्याणपुर: कल्याणपुर में दो पैक्स अध्यक्ष उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में आगामी 18 मार्च को चार पंचायत सैदपुर,ध्रुवगामा,सोरमार, नामापुर में पैक्स चुनाव होना है।बुधवार को पैक्स अध्यक्ष पद पर नामांकन वापस करने वाले में दो शामिल रहे।जिसमें सैदपुर और ध्रुवगामा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के एक एक उम्मीदवार ने नामांकन वापस किया है।