गुमला: यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम में कार्ड फंसने पर युवक का हंगामा, गुस्से में जड़ा ताला
Gumla, Gumla | Apr 25, 2026 शहर के बड़ाइक मोहल्ला चौराहा के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में तकनीकी खराबी से परेशान होकर एक युवक ने अनोखा विरोध दर्ज कराया। पालकोट थाना क्षेत्र निवासी युवक ने एटीएम का शटर बंद कर उस पर ताला जड़ दिया और सेवा में कमी का आरोप लगाते हुए एक बैनर भी लगा दिया। जिसमें अपना नाम और मोबाइल नंबर भी अंकित किया। फिर गुमला थाना पहुंच कर लिखित आवेदन दिया।