उज्जैन शहर: सम्राट वी वी में सॉल्वर कांड: कार्रवाई न होने पर एनएसयूआई ने कुलगुरु का किया विरोध
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में बीकॉम छटे सेमेस्टर की परीक्षा में डमी कैंडिडेट (सॉल्वर) बैठाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपी पर केस दर्ज होने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर एनएसयूआई ने मंगलवार दोपहर प्रदर्शन करते हुए कुलगुरु का विरोध किया।