ग्वालियर गिर्द: युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पिस्टल लगाकर दुश्मनों को गाली भी दिलवाई
एक युवक को बातचीत करने के बहाने बुलाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसके सिर पर पिस्टल लगाकर दुश्मनों को गाली एवं धमकी दिलवाई गई घटना शनिवार रात की है। आकाश भदोरिया सैनिक कॉलोनी में रहता है और वो बीती रात अपने घर पर था तभी उसके परिचित आयुष परिहार का फोन आया जो उसे बातचीत के लिए बदमाश मनोज राजावत के घर ले गया जहां चार युवक पहले से ही मौजूद थे।