ग्वालियर गिर्द: 5 हजार रुपये के विवाद में युवक की हत्या, मां पर भी चाकू से हमला; तीनों आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में 5 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। बंशीपुरा में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे 25 वर्षीय मोनू राजे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसे बचाने पहुंची उसकी मां भी घायल हो गईं। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर 2 बजे दी गई।