नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने नगवा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया
Sadar, Varanasi | Apr 16, 2026 नगवा वार्ड स्थित रविदास मंदिर परिसर में नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी सीमा अग्रवाल रहीं। शिविर का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया।