निवाड़ी: पार्टी में युवक की मौत के मामले में टेहरका थाना प्रभारी ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना करने की बात कही
Niwari, Niwari | Jan 14, 2026 पार्टी के दौरान हाकिम यादव की हुई हत्या के मामले में आज दिन बुधवार को टेहरका पुलिस थाना प्रभारी गौरव राजोरिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामले में मृतक अपने दोस्त के साथ थोना गए थे। जहाँ पर पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपियों के द्वारा फायर किया गया था जिसमें एक गोली मृतक के सीने में लगी थी और एक हाथ में लगने की बात कही।