तेंदूखेड़ा: सेलवाड़ा के ग्रामीणों ने सी ई ओ को सोपा ज्ञापन, सरपंच के करीबियों पर अवैध अतिक्रमण के आरोप
तेंदूखेड़ा ग्राम सेल्वाड़ा से बड़ी संख्या में ग्रामीणों में पहुंचकर जनपद सीईओ को शुक्रवार की शाम 5 बजे ज्ञापन सोपा जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम के सरपंच के कुछ करीबी द्वारा शासकीय एवं सार्वजनिक भूमि पर आवे रतिक्रमण किया जा रहा है ग्रामीणों में ज्ञापन में बताएं की बार-बार शिकायत के बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिससे लोगों में नाराजगी है