कैराना: कैराना नगर में छेड़छाड़ की शिकायत पर महिला के साथ की गई मारपीट में गर्भ गिरा, मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Aug 16, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला अंसारियान में एक महिला किराये के मकान में रहती है। उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 12 अगस्त को मोहल्ला छोटा इमामबाड़ा निवासी उस्मान ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। घटना के संबंध में गृहस्वामी ने पुलिस से शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने से क्षुब्ध होकर आरोपी फिर से घर में घुस आया।