बूरमू: राम कृष्णा एकेडमी स्कूल सिदरोल में 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित
Burmu, Ranchi | Feb 1, 2025 राम कृष्णा एकादमी स्कूल सिदरोल में शुक्रवार को 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफल जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने अपने शिक्षकों और स्कूल के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और नर्सरी कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा तक के अपने अनुभवों को साझा किया।