सुल्तानपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर विकास भवन के सभागार में माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देशानुसार आज विकास भवन के सभागार में CDO अंकुर कौशिक की मौजूदगी में माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।CDO ने कहाकि सभी माइक्रो आब्जर्वर ईवीएम,वीवी पैट के परिचालन कनेक्शन,माकपोल आदि को भली-भांति सीख लें।ताकि मतदान दिवस पर सही से मॉनिटरिंग कर सकें।यह प्रशिक्षण दो पालियों में संचालित किया गया।