बागपत: कल से लापता युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव के जंगल में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक कल से लापता बताया जा रहा था।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि चार युवकों ने युवक को घर से बुलाकर उसकी हत्या की और पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को ट्रैक्टर से कुचल दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
क्या इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Baghpat #Baraut #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate Baghpat Police